जरूरत पड़े तो BLO को गांव से भगा दो, सांसद ने कहा हमने तो…

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य करवा रहा है। मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए राज्य भर में BLO गांव गांव जा कर लोगों के बीच फॉर्म वितरण कर रहे हैं। चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण कार्य का बिहार समेत देश भर की विपक्षी पार्टियां लगातार विरोध कर रही है। अब इसी कड़ी में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी बड़ा बयान दिया है। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के लगभग 8 करोड़ मतदाताओं में से करीब पौने 5 करोड़ मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटाने की तैयारी है। यह जाति नहीं बल्कि गरीब और बिहारी पर हमला है।

यह भी पढ़ें – मुकेश सहनी महागठबंधन की सरकार में बनेंगे डिप्टी सीएम, लेकिन मोदी पर पर दे देंगे जान

ये लोग बिहार के दुश्मन हैं हमें जगह जगह अपमानित करते हैं और अब हमारा नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्णिया सांसद ने कहा कि गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए गांव में अगर BLO आते हैं तो उन्हें घुसने नहीं देंगे। हमने तो गांव गांव जा कर कह दिया है कि कोई भी BLO को कागज नहीं दें और जरूरत पड़े तो गांव से भगा दें। ये लोग लोकतंत्र की हत्या करने की तैयारी कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   6 दिन पूर्व लापता छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं, समस्तीपुर की सांसद शांभवी…

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...