CM ने भागलपुर में दी 208 करोड़ रूपये की सौगात, अंबेडकर समग्र सेवा अभियान…

CM ने भागलपुर में 208 करोड़ रुपये से अधिक की 48 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

भागलपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर स्थित सैण्डिस कंपाउंड में 20862.25 लाख रुपये की लागत से 48 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 4502.79 लाख रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन तथा 16359.46 लाख रुपये की लागत से 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।  CM CM CM CM CM 

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री भागलपुर जिला अंतर्गत जगदीशपुर प्रखंड के खिरीबांध पंचायत स्थित मुखैरिया ग्राम में डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान अन्तर्गत आयोजित विशेष विकास शिविर में शामिल हुए। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को मुख्यमंत्री ने सांकेतिक चेक, स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।

यह भी पढ़ें – Bhagalpur में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों का CM ने किया उत्साहवर्धन

2 21 scaled 22Scope News

इस दौरान मुख्यमंत्री ने वासगीत पर्चा, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकोपार्जन योजना का प्रशस्ति पत्र, कुशल युवा कार्यक्रम का प्रमाण पत्र, स्पॉन्सरशिप योजना का सांकेतिक चेक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की चाभी, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक आदि लाभुकों को प्रदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिनंदन किया और लोगों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद अजय कुमार मंडल, सांसद गिरिधारी यादव, विधायक गोपाल मंडल, विधायक ललन कुमार, विधायक ललित नारायण मंडल, विधायक पवन यादव, भागलपुर के जिला परिषद् अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव, भागलपुर नगर निगम की मेयर डॉ वसुंधरा लाल, पूर्व सांसद बुलो मंडल, पूर्व सांसद कहकशां परवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार, भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार, भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  जनवरी में हुई थी Bihar के इस शेर की शादी, पाकिस्तानी हमले में एक और लाल शहीद…

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...