Chatra Accident : संघरी घाटी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी टेलर दो की दर्दनाक मौत…

Chatra Accidentचतरा जिले के संघरी घाटी में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अनियंत्रित टेलर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में टेलर के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस राहत कार्य में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, रिश्तेदार के घर जा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत… 

Chatra Accident : शव निकालने में पुलिस को लगे 12 घंटे

घटना इतनी दर्दनाक थी कि दोनों के शव वाहन में ही बुरी तरह फंसे हुए थे। शव को वाहन से बाहर निकालने में प्रशासन को 12 घंटे से अधिक समय लग गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई।

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, रिश्तेदार के घर जा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत… 

घाटी के तीखे मोड़ और खाई की गहराई के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। घटनास्थल पर जेसीबी और अन्य भारी उपकरणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें- Ranchi Murder : डबल मर्डर से दहली रांची! गला रेतकर दो लोगों को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस… 

चतरा से हंटरगंज की ओर जा रही थी वाहन

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रात के समय का बताया जा रहा है जब टेलर चतरा से हंटरगंज की ओर जा रही थी। संघरी घाटी के खतरनाक मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे टेलर सीधे गहरी खाई में जा गिरा।

ये भी पढ़ें- Breaking : 15 मई को बुलाई गई कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकता है मुहर… 

मृतकों की पहचान बिहार के रहने वाले चालक और खलासी के रूप में की गई है। पुलिस उनके परिजनों को सूचित करने के साथ-साथ टेलर मालिक से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

 

Jharkhand Assistant Professor Recruitment: अब लिखित परीक्षा होगी अनिवार्य, NET JET...

झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नियम बदलने की तैयारी। अब लिखित परीक्षा, मेडिकल जांच और 12 माह का प्रशिक्षण अनिवार्य...

Smart Meter Rules में बड़ा बदलाव: अब प्रीपेड बिलिंग नहीं होगी...

सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने Smart Meter नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रीपेड बिलिंग अनिवार्य नहीं होगी। झारखंड और रांची के उपभोक्ता अपनी...

NEET UG 2026 Counselling: झारखंड में बढ़ सकता है MBBS Closing...

NEET UG 2026 के बाद झारखंड में MBBS एडमिशन का क्लोजिंग स्कोर बढ़ सकता है। जानें जनरल, OBC, EWS, SC, ST के लिए संभावित...