Dhanbad Accident : धनबाद में बड़ा सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 40 से अधिक घायल…

Dhanbad Accident : धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित लेदाटाड़, एनएच-19 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें अवैध कोयला खदानों में काम करने जा रहे 40 से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप वैन में सवार ये मजदूर गिरिडीह जिले के धावाटाड़, पीरटांड़ और डुमरी क्षेत्र के निवासी थे।

Dhanbad Accident : गंभीर रुप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
Dhanbad Accident : गंभीर रुप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

ये भी पढ़ें- Breaking : “ऑपरेशन सिंदूर का मकसद केवल आतंकवाद का सफाया”-तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस… 

कोयला खदानों में खनन कार्य के लिए जा रहे थे मजदूर

मजदूरों ने बताया कि वे सभी धनबाद के कतरास इलाके में अवैध कोयला खदानों में खनन कार्य के लिए जा रहे थे। यह प्रतिदिन की तरह एक सामान्य यात्रा थी, जिसमें मजदूर पिकअप वैन के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। आज लेदाटाड़ के पास अचानक वैन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई।

ये भी पढ़ें- Breaking : भारत की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी-अगर सीजफायर तोड़ा तो… 

दुर्घटना की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और सभी घायलों को तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

त65 22Scope News

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : डीजीपी नियुक्ति पर सियासत तेज, बाबूलाल के आरोप पर झामुमो और भाजपा में जुबानी जंग… 

20 गंभीर रूप से घायलों को SNMMCH रेफर किया गया

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 20 गंभीर रूप से घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH), धनबाद रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कई मजदूरों को सिर, रीढ़ और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और कई बार झटके लगने की शिकायत भी मजदूरों ने की थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़ें- Bokaro Breaking : घर के अंदर सिर कुचलकर वृद्ध की हत्या से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

इस हादसे ने एक बार फिर से अवैध खनन और उसमें काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रतिदिन गिरिडीह से दर्जनों मजदूर ऐसे ही पिकअप वाहनों के सहारे कतरास पहुंचते हैं और जान जोखिम में डालकर अवैध खदानों में काम करते हैं।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img