Deoghar : उजड़ गया गरीब का आशियाना! घर में अचानक लगी आग से लाखों का सामान खाक…

Deoghar : देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंझेठा गांव के मुसहर टोला में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब एक गरीब मजदूर का आशियाना आग की भेंट चढ़ गया। आग की इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

ये भी पढ़ें- Chatra Accident : संघरी घाटी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी टेलर दो की दर्दनाक मौत… 

Deoghar : नगद और बकरी समेत कई सामान जलकर खाक

Deoghar : आग में लाखों का सामान जब्त
Deoghar : आग में लाखों का सामान जब्त

पीड़ित संतु मांझी के अनुसार, घटना के समय पूरा परिवार पास के गांव में एक शादी समारोह में गया हुआ था। इसी बीच रात को अचानक उनके कच्चे मकान में आग लग गई। जब तक किसी को भनक लगती, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर के अंदर रखा फ्रिज, ₹10,000 नगद, चार बकरी, दो बकरा और अन्य घरेलू सामान देखते ही देखते राख में तब्दील हो गए।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : जवाहर घाटी के पास भयंकर हादसा! पुल से नीचे गिरी बोलेरो, दो की मौत… 

रास्ते पर आ गया परिवार

ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक संतु मांझी का सब कुछ जल चुका था। अग्निकांड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी बाहरी तत्व की लापरवाही इसकी वजह हो सकती है।

ट76 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking : जस्टिस बीआर गवई बने 52वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ… 

घटना के बाद से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। संतु मांझी ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है, ताकि वे दोबारा जीवन की शुरुआत कर सकें। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने और घटना की जांच करवाने की मांग की है।

सारठ से हरे कृष्ण मिश्र की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img