मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटेल भवन पहुंचकर आपदा प्रबंधन विभाग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र भी गये और वहां की व्यवस्थाओं तथा कार्य पद्धतियों की जानकारी ली। इस दौरान विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र की कार्य पद्धति की जानकारी देते हुए बताया कि यह केन्द्र 24 घंटे संचालित रहता है। इस केन्द्र से राज्य का मौसम, तापमान एवं आपदा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत उपयोगी केन्द्र है। इसका संचालन बेहतर ढंग से करते रहें ताकि राज्य के लोगों को इसका लाभ मिलता रहे।

जन जागरूकता को लेकर बनाया गया वीडियो गीत की प्रस्तुति

इस दौरान सीएम नीतीश ने 5वें तल स्थित बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभिन्न भागों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम नीतीश ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं कॉन्फ्रेंस हॉल का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कॉन्फ्रेंस हॉल में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को आपदा से बचाव के लिये आप सब बेहतर ढंग से कार्य करते रहें। सीएम के समक्ष आगजनी से बचाव के लिये जन जागरूकता को लेकर बनाया गया वीडियो गीत भी प्रस्तुत किया गया।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...