Patna Crime: नौबतपुर में सरेआम गोली मारकर युवक की हत्या, फैली सनसनी

Patna Crime: नौबतपुर थाने के चिरौरा गांव में बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि थार सवार क्रिमिनलों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। उन्हें ताबड़तोड़ पांच गोली अपराधियों ने मारी। मृतक की पहचान चिरौरा निवासी अमरेंद्र कुमार के पुत्र प्रशांत कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

Patna Crime: गोली मारकर युवक की हत्या

बताया जाता है कि मृतक प्रशांत अपने गांव में शैलेंद्र सिंह के दलान में बैठा हुआ था। गांव को भी कुछ लोग साथ में थे। इसी बीच आपसी बर्चस्व को लेकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच गोली मारकर प्रशांत को मौत की नींद सुला दी। वारदात अंजाम देने के बाद अपराधी थार से फरार हो गए।

Patna Crime: घटना से इलाके में फैली सनसनी

वहीं हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुंची है। मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला युवक प्रशांत का दोस्त था।

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Teacher Recruitment Update: झारखंड में 40 हजार सहायक आचार्य पद खाली,...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 40 हजार पद रिक्त हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पारा शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज होने की...

Land Scam Case: बड़गांई जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन...

 बड़गांई जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई टली। पीएमएलए कोर्ट ने 18 मई की अगली...

Teacher Appointment: झारखंड में 319 सहायक आचार्यों को 15 मई के...

झारखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में नियुक्त 319 सहायक आचार्यों को 15 मई के बाद नियुक्ति पत्र मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे वितरण।Teacher...

JPSC Exam Alert: रांची में 15 परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा...

रांची में JPSC संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर 15 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू। सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

CUET-UG Exam Update: मौली और धार्मिक प्रतीकों के साथ भी दे...

 NTA ने CUET-UG परीक्षा के लिए ड्रेस कोड और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। मौली और धार्मिक प्रतीकों के साथ परीक्षा देने की अनुमति मिलेगी।CUET-UG...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img