मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 13वीं बैठक संपन्न

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एक अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 13वीं बैठक संपन्न हुई। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत ने प्राधिकरण से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया। जिसमें प्राधिकरण की 12वीं बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन प्रतिवेदन पर चर्चा हुई और अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य में 24 नवंबर 2005 को नई सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने आपदा प्रबंधन के लिए कई कार्य किए हैं

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 24 नवंबर 2005 को नई सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने आपदा प्रबंधन के लिए कई कार्य किए हैं। बाढ़, सुखाड़, अगलगी, भूकंप व हीटवेव आदि आपदाओं के कुशल प्रबंधन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया बनाई गई। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को मुफ्त भोजन, नकद अनुदान के अतिरिक्त फसल क्षति अनुदान, गृह क्षति अनुदान व पशु क्षति अनुदान आदि की व्यवस्था की गई है।

CM Baithak 1 22Scope News

गृह विभाग के साथ आपदा प्रबंधन विभाग व बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कार्यालय भी बनाया गया है। यह आधुनिक एवं भूकम्परोधी भवन है

उन्होंने कहा कि नवनिर्मित सरदार पटेल भवन में गृह विभाग के साथ आपदा प्रबंधन विभाग और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कार्यालय भी बनाया गया है। यह आधुनिक एवं भूकंपरोधी भवन है। इसके छत पर हेलीपैड बनाया गया है, जिसका उपयोग आपातकाल में किया जा सकता है। यहां राज्यस्तरीय आपदा नियंत्रण केन्द्र भी है, जिससे आपदा प्रबंधन में काफी सहायता मिलती है।

CM Baithak 2 22Scope News

राज्य सरकार आपदा पीड़ितों की मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है – CM नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा पीड़ितों की मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम मानते हैं कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का होता है। आप सबसे अनुरोध है कि आपलोग आपदा प्रबंधन के लिए अच्छे ढंग से काम करें तथा आपदा पीड़ितों को समय से सहायता उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री के समक्ष बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने ‘बिहार की आपदा प्रबंधन यात्रा’ पुस्तक का विमोचन किया।

CM Baithak 3 22Scope News

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम, मंत्री व कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य पीएन राय, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य केके मिश्र, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य नरेंद्र कुमार सिंह, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य प्रकाश कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य एसडी झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सह आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव मो. वारिश खान उपस्थित थे। जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के मंत्रीगण, अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव सहित अन्य वरीय अधिकारी जुड़े हुए थे।

CM Baithak 4 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 24वीं बैठक संपन्न

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...

Maa Sita Women University: विधान परिषद चुनाव के बाद ही आगे...

Maa Sita Women University, पटना: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...