सैकड़ों अभ्यर्थियों ने DM कार्यालय का किया घेराव, 2011 में निकली बहाली 2022 में हुआ फिजिकल

भागलपुर : 2011 में बहाली के लिए तैयार हुए होमगार्ड अभ्यर्थियों ने भागलपुर जिलाधिकारी के कार्यालय का घेराव कर दिया। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सैकड़ों की संख्या में होमगार्ड बहाली के दौरान नियुक्त नहीं हुए अभ्यर्थियों के द्वारा प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि 2011 में होमगार्ड जवान के लिए बहाली निकली गई थी। जिसकी दौड़ और परीक्षा 2022-23 में की गई दौड़ और मेडिकल में निकलने के बाद भी इन लोगों को बहाल नहीं किया गया। सभी प्रखंडों में पद भी खाली है। वहीं सरकार के द्वारा 15 हजार वैकेंसी भी निकाल दी गई है।

Goal 4 22Scope News

पहले इन्हें बहाल किया जाए उसके बाद आगे कोई फैसला हो – होमगार्ड जवान

उनका कहना है कि पहले इन्हें बहाल किया जाए उसके बाद आगे कोई फैसला हो। पटना हाईकोर्ट के द्वारा जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को इसे देखने के लिए कहा गया है। 28 लोगों की बहाली भी की गई जो इधर हुई है और उन लोगों को कम नंबर है। अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी से मुलाकात की। जिस पर जिलाधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट से आदेश लाने की बात कही है।

यह भी देखें :

अभ्यर्थियों का कहना है कि वह बहाली के लिए सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे

आपको बता दें कि जिसको लेकर अभ्यर्थियों का कहना है कि वह बहाली के लिए सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। वहीं बिहार सरकार पर अनदेखी करने का भी आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही हाल रहा तो इस चुनाव में जबरदस्त विरोध करेंगे। इस मसले पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि इसकी जांच कर इसका आदेश पारित किया जाए। आज अभ्यर्थियों से बात की गई है और उसके बाद इसका आदेश भी जल्द ही निकलेगा।

Bhagalpur Home Gaurad 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सांसद अजय मंडल को देखने गए विधायक गोपाल मंडल, ऐसा क्या बोल दिए कि Video हो रहा है Viral…

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...