होमगार्ड बहाली में नहीं हुआ चयन तो अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा साक्ष्य…

बेगूसराय: बेगूसराय में होमगार्ड की बहाली में चयनित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने घूस नहीं देने पर भर्ती प्रक्रिया में डिसक्वालीफाई करने का आरोप लगाया और जम कर नारेबाजी की। अभ्यर्थियों ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल अधिकारी अभ्यर्थियों से 5 लाख रूपये की मांग करते थे और रूपये नहीं देने पर अभ्यर्थियों को डिसक्वालीफाई कर दिया गया है। अभ्यर्थियों ने घूस मांगे जाने का साक्ष्य होने का भी दावा किया।

यह भी पढ़ें – बिक्रम में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश…

अभ्यर्थियों ने कहा कि अधिकारी के ऑडियो में साफ साफ सुनाई दे रहा है कि वे कह रहे हैं अगर होमगार्ड में भर्ती होना है तो 4-5 लाख रूपये देना होगा नहीं तो मेडिकल टेस्ट के बहाने डिसक्वालीफाई कर दिया जायेगा। यही कारण है कि बेगूसराय में कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों का चयन किया गया है जबकि मेरिट वाले अभ्यर्थियों की छंटनी कर दी गई। यह सरासर अन्याय और भ्रष्टाचार है। अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से इस मामले का संज्ञान लेकर उचित जांच करने की मांग की तथा कहा कि अगर इस तरह से किया जायेगा तो फिर यह गलत है और इसके विरुद्ध हम लगातार आवाज उठाएंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- RJD कांग्रेस की पिछलग्गू पार्टी, भाजपा ने कहा राहुल को पता है इसलिए नहीं कर रहे…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

NEET UG 2026 re-exam today: हजारीबाग के 9 परीक्षा केंद्रों के...

NEET UG 2026 re-exam today: ज़िला प्रशासन ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के आयोजित करने के लिए सुरक्षा इंतज़ाम...

बोकारो क्लब में योग का उत्साह, BSL अधिकारियों ने मनाया 12वां...

बोकारो: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, 21 जून को बोकारो क्लब में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की ओर से एक खास कार्यक्रम...

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...