बहाली की मांग को लेकर क्वालिफाइड होमगार्ड अभ्यर्थियों ने किया कार्यालय का घेराव

गया : गया में होमगार्ड कार्यालय के समीप क्वालिफाइड होमगार्ड जवानों ने बहाली की मांग को लेकर घेराव किया।करीब 250 से 300 की संख्या में क्वालिफाइड होमगार्ड जुटे थे और सर्विस ज्वाइन की मांग कर रहे थे। होमगार्ड कार्यालय के समीम घेराव से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, क्वालिफाइड होमगार्ड का कहना था कि उनकी जल्दी सर्विस ज्वाइनिंग ली जाए। इस संबंध में क्वालिफाइड होमगार्ड धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 2068 गृृहरक्षक क्वालीफाई हुए हैं। किंतु उनकी बहाली नहीं की गई है। वर्ष 2011 में यह बहाली निकली थी। वर्ष 2023 में इसे पूरा किया गया। किंतु अभी योगदान नहीं करवाया गया है।

गया हम लोग घेराव करने पहुंचे हैं तो यहां से कहा जा रहा है कि पटना में जाकर मिलें। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वे मांग करते हैं कि या तो उनकी सर्विस बहाली कर दी जाए या फिर रद्द कर दी जाए।वह कोर्ट जाकर मामले से निपटेगें। उन्होंने कहा कि 629 बहाली लेनी है अगर नहीं होती है तो 220 बहाली ली जाए। हालांकि बाद में होमगार्ड पदाधिकारियों के द्वारा समझाए जाने के बाद यह लोग शांत हुए और इसके बाद वापस लौटे। वहीं, सर्विस बहाली में विलंब को लेकर इनमें आक्रोश व्याप्त हुआ है।घेराव करने वालों ने कहा कि गया के डीएम साहब का कहना है कि 629 पर बहाली हुई थी किंतु 220 पर मेरिट लगने वाली है।

https://22scope.com/dhansi-bridge-near-falgu-manpur-bypass-in-gaya-blocked-traffic-for-hours/

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...