Ladies Special : CM ने महिलाओं का दिया बड़ा तोहफा, Pink बसों को दिखाई हरी झंडी

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज यानी शुक्रवार 16 मई को थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग पर आयोजित एक समारोह में महिलाओं के लिए 20 पिंक बसों (Pink Bus Service) के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही राज्य अंतर्गत 166 डीलक्स बसों के परिचालन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने बसों को रवाना करने के पूर्व बसों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध कराये जानेवाली सुविधाओं की जानकारी ली। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) के अधिकारियों ने बताया कि महिला यात्रियों की सुरक्षा और पहुंच में सुधार लाने के उद्देश्य से पटना में आठ सीएनजी से चलने वाली पिंक बसें, मुजफ्फरपुर (4) और गया, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया में दो-दो बसें चलाई जा रही है।

Goal 5 22Scope News

महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है – मुख्यमंत्री

महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है जिसके तहत 20 पिंक बसों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे महिलाओं का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी। राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 166 डिलक्स बसों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे राज्य के अंदर यात्रियों का विभिन्न जगहों पर आना-जाना सुगम होगा। साथ ही उनका सफर आरामदायक होगा।

यह भी देखें :

CM के साथ दोनों डिप्टी CM, मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, परिवहन विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह और राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Nitish Ing 1 22Scope News

मुख्यमंत्री तो आधी आबादी के लिए देवता हैं, अब महिलाओं को नहीं होगा कोई दिक्कत – मंत्री शीला मंडल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बड़ा तोहफा महिलाओं को दिया है। पटना के लिए महिलाओं के लिए पिंक बस की सेवा और पूरे बिहार के लिए ब्लू बस की सेवा आज से चालू कर दी गई। परिवहन विभाग के मंत्री शीला मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री तो आधी आबादी के लिए देवता हैं। अब महिलाओं को कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस बस में सिर्फ और सिर्फ महिला चलेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए इस बस में सभी सुविधाएं हैं और पूरी सुरक्षा का भी इंतजाम किया गया है। इस बस में जल्दी महिला ड्राइवर और कंडक्टर कॉन्टैक्टर की प्रति नियुक्ति भी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्लू बस की सेवा पूरे बिहार में चालू कर दी गई है।

Mantri Sheela Mandal 22Scope News
मुख्यमंत्री तो आधी आबादी के लिए देवता हैं, अब महिलाओं को नहीं होगा कोई दिक्कत – मंत्री शीला मंडल

यह भी पढ़े : Ladies Special : बिहार में आज से शुरू होगी पिंक बस सेवा, CM नीतीश देंगे तोहफा

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img