बिहार में Road निर्माण पर है सीएम का है विशेष ध्यान, किया कई पथों का निरीक्षण…

मुख्यमंत्री ने नालंदा जिला अन्तर्गत सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा पथ एवं प्रस्तावित सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोर लेन पथ निर्माण के एलायनमेंट का किया स्थल निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा पथ का निरीक्षण किया। यह पथ एसएच- 78 (बिहटा-सरमेरा) पथ से प्रारंभ होकर सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा होते हुये एनएच- 30 (पटना-मोकामा के जगदंबा स्थान मोड़) पर मिलता है। यह पथ राजगीर जाने हेतु एक वैकल्पिक मार्ग है। इस पथ का चौड़ीकरण (फोर लेन के रूप में) किया जायेगा, जिससे राजगीर जाने में लोगों को सहूलियत होगी एवं समय की बचत होगी। Road Road Road 

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नालंदा जिला अन्तर्गत प्रस्तावित सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोर लेन पथ निर्माण के एलायनमेंट का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। सालेपुर से राजगीर टू लेन पथ को फोर लेन के रूप में चौड़ीकरण किया जायेगा, इससे पटना से राजगीर जाने वाले लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी, साथ ही समय की भी बचत होगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित पथ के एलायनमेंट में पड़नेवाले रेलवे लाइन के ऊपर एलिवेटेड पथ बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने सालेपुर मोड़ के निरीक्षण के पश्चात् चौहान मोड़, बेलदारीपर, नूरसराय में भी स्थल निरीक्षण किया। Road Road Road 

यह भी पढ़ें – चोर पकड़ने वाली Police के दारोगा ही बन गए शिकार, पहले चोरी हुई मोबाइल और फिर UPI से…

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  PM दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे बिहार, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘विपक्ष ने माना है कि…’

LN Mishra 1 22Scope News

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: जब सड़क पर दौड़ा इतिहास! 1926...

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: कभी-कभी सड़क पर गुजरती कोई गाड़ी केवल एक वाहन नहीं होती, बल्कि अपने साथ इतिहास का पूरा दौर लेकर...

JBVNL Transfer News: झारखंड बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल! अमित कुमार,...

JBVNL Transfer News, रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पांच विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...