चोर पकड़ने वाली Police के दारोगा ही बन गए शिकार, पहले चोरी हुई मोबाइल और फिर UPI से…

चोर पकड़ने वाली Police के दारोगा ही बन गए शिकार, पहले चोरी हुई मोबाइल और फिर UPI से...

Google पर 22Scope चुनें

क़टिहार: पुलिस की तैनाती तो आम लोगों की सुरक्षा के लिए की जाती है लेकिन जब पुलिस ही अपराध का शिकार हो जाये तो फिर आम जनता किसके भरोसे रहेगी। दरअसल कटिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बाद आमलोगों में चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि कटिहार रेलवे स्टेशन पर चोरों ने पहले तो एक दारोगा के जेब से उनके मोबाइल की चोरी कर ली और फिर बाद में UPI के माध्यम से उनके खाते से 60 हजार रूपये भी उड़ा लिए। Police Police Police Police Police 

मिली जानकारी के अनुसार कटिहार के अमदाबाद थाना में पदस्थापित दारोगा दिनेश ठाकुर का मोबाइल बीते दिनों चोरों ने कटिहार रेलवे स्टेशन पर चोरी कर ली थी। चोरी के बाद चोरों ने उनके मोबाइल में UPI एक्सेस कर 30 -30 हजार रूपये दो बार निकाल लिए। घटना की जानकारी के बाद जब जिले की साइबर पुलिस ने जांच शुरू की तब मोबाइल चोर को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला से गिरफ्तार किया।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – BN College पहुंचे राज्यपाल, छात्रों से हाथ जोड़ अपील करते हुए कहा ‘ऐसा…’

मामले में साइबर डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि गिरफ्तार चोर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने बड़ी चालाकी के साथ दारोगा का मोबाइल चुराया और फिर बाद में उसने मोबाइल से UPI एक्सेस किया। UPI एक्सेस करने के बाद उसने अपने भाई के खाते में दो बार 30-30 हजार रूपये त्रास्न्फेर कर लिया। साइबर डीएसपी ने लोगों से अपील की कि अगर मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत अपना नंबर बंद करवा दें ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बच सकें।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   अब Patna Junction पर लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति, सीएम ने मल्टी मॉडल हब तथा सब-वे का किया लोकार्पण…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...