राहुल गांधी बिहार के दौरे पर, जानें कब…

पटना : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। अभी 15 मई को दरभंगा और पटना में के दौरे पर राहुल गांधी आए थे। एक बार फिर 27 मई को बिहार के दौरे पर आने वाले हैं। राहुल पूरी तरह बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हो गए हैं। इस बार वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के गृह जिले का दौरा करने वाले हैं। सूबे में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है। सभी पार्टियां अभी से ही चुनावी मोड में आ चुकी है।

Goal 7 22Scope News

राहुल गांधी की इस वर्ष की भावी 5वीं बिहार यात्रा होगी

आपको बता दें कि राहुल गांधी की इस वर्ष की भावी पांचवीं बिहार यात्रा होगी। इसके पहले राहुल जनवरी, फरवरी, अप्रैल और चौथी बार में गुरुवार को दरभंगा और पटना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी का प्रदेश नेतृत्व नालंदा के बेलछी में अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन की तैयारी कर रहा है। हालांकि, यह चर्चा भी है कि राहुल गांधी सीमांचल भी जा सकते हैं। अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन की तिथि को अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, आयोजन की कार्ययोजना बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। प्रदेश नेतृत्व ने राहुल से आग्रह किया है कि प्रदेश कांग्रेस सम्मेलन करना चाहती है। स्थान और तिथि का अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करे ताकि आयोजन की सफलता के लिए इंतजाम किया जा सके।

यह भी पढ़े : राहुल गांधी पर Darbhanga में मामला दर्ज, लगा ये आरोप…

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...