झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: 21 मई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची: उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी बांग्लादेश तक समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उससे जुड़ी टर्फ लाइन के प्रभाव से झारखंड में मौसम ने करवट ली है। शनिवार को रांची, देवघर, गोड्डा और बोकारो सहित कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक 18 से 21 मई तक राज्य के कई जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा के झोंकों और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 18 और 19 मई को झारखंड के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और उत्तर-पश्चिमी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि येलो अलर्ट वाले क्षेत्रों में हवा की गति 40-50 किमी/घंटा तक रह सकती है।

मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण 21 मई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने से गर्मी से राहत मिल सकती है।

शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 37.5℃, गोड्डा का 40.7℃, गढ़वा का 42.5℃ और डाल्टनगंज (पलामू) का अधिकतम तापमान 43.8℃ रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं पिछले 24 घंटों में बोकारो में 44.2 मिमी, देवघर में 16.5 मिमी, गोड्डा में 6 मिमी और रांची में 4.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

Saffrn

Trending News

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img