भीषण अगलगी में आठ बच्चे समेत 17 लोगों की मौत, हादसे से मचा हड़कंप

Desk. हैदराबाद में अगलगी की घटना में 17 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए है। मृतकों में आठ बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, ऐतिहासिक स्मारक चारमीनार के नजदीक गुलजार हाउस के पास आग लग गई। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई।

हैदराबाद में भीषण अगलगी

इस अगलगी को लेकर बताया जा रहा है कि आग कृष्णा पर्ल्स में लगी और तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जहां निवासी रहते थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अग्निशमन विभाग को सुबह 6:16 बजे कॉल मिली और सुबह 6:17 बजे तक पर्याप्त कर्मचारियों के साथ 11 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। बचाव कर्मियों ने भारी धुएं से भरी इमारत से लोगों को निकालने के लिए श्वास तंत्र और ऑक्सीजन मास्क का इस्तेमाल किया।

दो घंटे चला बचाव कार्य

रिपोर्ट्स के अनुसार, बचाव दल ने 17 अधिकारियों और 70 कर्मियों की मदद से इमारत के अंदर फंसे 17 लोगों को सफलतापूर्वक बचाया और यह ऑपरेशन दो घंटे तक चला। संकरी गलियों की वजह से बचाव दल को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो घंटे तक बचाव कार्य चला। आग लगने का संदिग्ध कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। साथ ही, संपत्ति का मूल्य भी अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...