IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की आज फिर तूफानी बल्लेबाजी, बिना सिंगल लिए बनाए इतने रन, सिर्फ चौके-छक्के जड़े

IPL 2025: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पंजाब ने राजस्थान को 10 रनों से हरा दिया। लेकिन हारने के बावजूद भी राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी एक बार फिर चर्चाओं में रही। उन्होंने बिना सिंगल लिए 40 रन बनाए। इसके लिए उन्होंने 15 गेंद खेले, जिसमें चार छक्के और चार चौके जड़े।

IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी

दरअसल, इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 219 रन बनाए और राजस्थान को जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में राजस्थान की टीम सात विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। इसमें सबसे ज्यादा 53 रन ध्रुव जुरेल ने बनाए और उनके बाद 50 रन ओपनर यशस्वी जायसवाल ने बनाए। लेकिन ग्राउंड पर चर्चाएं ओपनर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की रही। उन्होंने 15 गेंदों चार छक्के और चार चौके जड़ते हुए 40 रन बनाए, जिनमें एक भी सिंगल शामिल नहीं था।

IPL 2025: पंजाब ने की पहले बल्लेबाजी

इससे पहले पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 219 रन बनाए। इसमें पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा रन नेहाल वढेरा ने बनाए। उन्होंने 37 गेंदों में पांच छक्के और पांच चौकों की मदद से 70 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 रन और शशांक सिंह ने अपनी टीम के लिए 59 रनों का योगदान दिया।

IPL 2025: दोनों टीम की प्लेइंग-11

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11 में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वानिंदु हसारंगा, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी शामिल रहें, जबकि पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मिचेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल शामिल रहें।

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img