मनरेगा बचाओ  के नारे से गूंजा भभुआ, कांग्रेस का धरना – डीएम को सौंपा ज्ञापन

मनरेगा बचाओ  के नारे से गूंजा भभुआ, कांग्रेस का धरना – डीएम को सौंपा ज्ञापन

कैमूर : जिला मुख्यालय भभुआ में शनिवार को मनरेगा को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में “मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन” के तहत एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधे श्याम कुशवाहा ने की।

कांग्रेस नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

धरना के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा को पहले की तरह प्रभावी ढंग से लागू रखने की मांग की गई।

मनरेगा ग्रामीण गरीबों के रोजगार का साधन

मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार का सबसे बड़ा सहारा है। उनका आरोप था कि इस योजना को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों में चिंता है। नेताओं ने कहा कि मनरेगा ने भुखमरी, पलायन और बेरोजगारी को कम करने में अहम भूमिका निभाई है।

कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी, फिर होगा उग्र आंदोलन

धरना कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़े :  सड़क सुरक्षा के लिए मैराथन दौड़, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...