Giridih: बिजली और पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे लोग, गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग को किया जाम

Giridih: गिरिडीह में कल शाम आई आंधी और बारिश के कारण बिजली और पानी की समस्या हो गई है। इससे शहरी क्षेत्र के लोगों के सब्र का बांध टूट गया और नाराज लोगों ने एसपी कोठी के पास डुमरी गिरिडीह मुख्य पथ को रविवार शाम जाम कर दिया। इसके बाद सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।

Giridih: गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

इसकी सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।काफी समझाने के बाद और बिजली आपूर्ति बहाल करने के आश्वासन के बाद सड़क जाम को समाप्त किया गया।

Giridih: 27 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप

इस बाबत लोगों ने बताया कि विगत 27 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। वहीं पानी भी नहीं आने से लोगों को जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के मिस्त्री और अधिकारी को कॉल लगाने पर मोबाइल स्विच ऑफ आता है। हम लोग पूरी तरह से परेशान हो चुके हैं।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...