झारखंड में वज्रपात या किसी भी आपदा में मौत पर एक हफ्ते में दिया जाएगा मुआवजा, मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान

रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि राज्य के किसी भी कोने में वज्रपात या किसी भी प्रकार की आपदा में अगर किसी की मृत्यु होती है, तो पीड़ित परिवार को एक सप्ताह के भीतर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

वज्रपात से जामताड़ा में युवक की मौत

उन्होंने कहा कि वज्रपात की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक मासूम जामताड़ा के बोधबांध के 25 वार्षिय बाबुजन सोरेन की असामयिक मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया। इस कठिन घड़ी में झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी स्वयं पीड़ित परिवार के पास पहुंचे और अपने संवेदनशील एवं मानवतावादी दृष्टिकोण का परिचय देते हुए ऐसे कार्य किए, जो वर्षों तक लोगों के दिलों में बस जाएंगे।

आपदा में मौत पर एक हफ्ते में दिया जाएगा मुआवजा

उन्होंने पीड़ित परिवार को आपदा विभाग की ओर से ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) की सहायता राशि देने की घोषणा की, जो एक सप्ताह के भीतर पीड़ित परिवार के खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। कुछ तकनीकी त्रुटियों के कारण मामूली विलंब हुआ, किंतु मंत्री ने स्पष्ट रूप से भरोसा दिलाया कि सहायता समयबद्ध रूप से पहुंचेगी। इस दौरान उन्होंने दिवंगत बच्चे के दो छोटे भाइयों को गोद लेने की घोषणा की और कहा कि वे दोनों बच्चों को रांची में अपने आवास पर रखकर पढ़ाई-लिखाई कराएंगे और उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य देंगे।

उन्होंने कहा कि गरीबों के आंसुओं में बहुत ताकत होती है। मैं उन्हीं आंसुओं की हिफाज़त कर रहा हूं। मुझसे गरीबों का दुख नहीं देखा जाता। दुख की घड़ी में प्रेम, करुणा और सहानुभूति किसी भी धार्मिक पहचान से कहीं बड़ी होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां लोगों की भावनाओं से राजनीति करती है, मैं दिन-रात बिना किसी भेदभाव के जनता की सेवा में समर्पित हूं।

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...

Patna Women’s College MoU: पटना वीमेंस कॉलेज और जैव विविधता पर्षद...

Patna Women's College MoU: जैव विविधता संरक्षण, शोध और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पटना वीमेंस कॉलेज और बिहार राज्य जैव विविधता...