एक बेटी के पिता की मजबूरी देख आगे आये RJD नेता, क्षेत्र के लोगों के लिए बन गये मिसाल

कटिहार: कहा जाता है कि बेटियां सिर्फ अपने माता पिता की जिम्मेदारी नहीं होती है बल्कि वह पूरे समाज की जिम्मेदारी होती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला कटिहार में जहां एक मजबूर बाप की मदद के लिए जब लोग सामने आये तो न सिर्फ मजबूर पिता बल्कि उनकी बेटी समेत पूरे इलाके के लोगों में ख़ुशी का माहौल हो गया। मामला कटिहार के बरमसिया मोहल्ले का है जहां एक गरीब पिता ने अपनी बेटी के हाथ पीले करने के लिए एक लड़के के साथ रिश्ता तो तय कर लिया लेकिन उसकी आँखों के सामने लगातार अँधेरा छाया हुआ था। RJD RJD RJD RJD RJD RJD 

LN Mishra 1 22Scope News

इसका कारण था कि रिश्ता तय हो जाने के बावजूद वह गरीबी की वजह से अपनी बेटी की शादी के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर पा रहा था। शादी के महज दो दिन पहले उसने राजद नेता विजय यादव से अपनी परेशानी साझा की जिसके बाद उन्होंने दिल खोल कर एक बेटी की डोली उठाने में मजबूर पिता की मदद की। राजद नेता ने शादी की पूरी जिम्मेदारी अपने सर ले एली और शादी में मेहमानों के खाने पीने की व्यवस्था के साथ ही वर वधू के उपहार की भी व्यवस्था की।

यह भी पढ़ें – बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं…, 60 की उम्र में वकील साहब अपनी प्रेमिका के साथ हुए फरार…

युवती की शादी बरमसिया के दुर्गा मंदिर में हिंदू रीति रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई और वह ख़ुशी ख़ुशी अपने पति के साथ अपना घर बसाने चली गई। एक मजबूर और गरीब पिता की बेटी की शादी में इस तरह मदद देख कर आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बन गया और लोग राजद नेता की प्रशंसा करते नहीं थक रहे। वहीं इस दौरान राजद नेता विजय यादव ने कहा कि यह कदम सिर्फ शादी नहीं बल्कि इंसानियत, समाजसेवा और राजनीतिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। एक सच्चा जनप्रतिनिधि वही होता है जो अपने क्षेत्र की जनता के खुशियों का कारण बन सके।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Madhepura में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...