खान परिवार में नन्ही परी की एंट्री, अरबाज खान बने पिता, पत्नी शूरा खान ने दिया बेटी को जन्म

Desk. अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज खान दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी शूरा खान ने आज यानी 5 अक्टूबर 2025 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। नन्ही परी के आने से खान परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है और हर कोई जश्न में डूबा हुआ है।

अरबाज खान और शूरा खान बने माता-पिता

बताया जा रहा है कि, शूरा खान को 4 अक्टूबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उन्होंने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। अरबाज खान पहले से ही अपने बेटे अरहान खान के पिता हैं, जो उनकी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से हैं। अब एक बेटी के पिता बनकर उनकी खुशी दोगुनी हो गई है।

अस्पताल पहुंचे सोहेल और अरहान खान

बच्ची के जन्म की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचने लगे। सोहेल खान और अरहान खान को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। पूरे खान खानदान में नन्ही मेहमान के स्वागत के लिए जश्न का माहौल है।

कहां हैं चाचा सलमान खान?

सलमान खान, जो इस वक्त अपने पनवेल फार्महाउस में थे, जैसे ही उन्हें चाचा बनने की खबर मिली, वे तुरंत मुंबई रवाना हो गए हैं। जल्द ही वे अपनी भतीजी से मिलने अस्पताल पहुंचेंगे और परिवार के साथ इस खुशी को सेलिब्रेट करेंगे।

बेबी शावर में भी दिखा था पारिवारिक उत्साह

हाल ही में शूरा खान की गोद भराई (बेबी शावर) सेरेमनी बड़े धूमधाम से मनाई गई थी। इस आयोजन में पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया था। अरबाज और शूरा की ट्विनिंग आउटफिट्स ने खास ध्यान खींचा था। टीवी और बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। उस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

Saffrn

Trending News

चिराग का ‘INDI’ गठबंधन पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने सत्ता के...

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर निशाना साधा है।...

बिहार MLC चुनाव : नामांकन से पहले दिनारा के भलुनी भवानी...

सासाराम : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह आज दिनारा के भलुनी भवानी देवी मंदिर पहुंचे और विशेष रूप से पूजा अर्चना की। बता...

CCTV में कैद मौत का खौफनाक मंजर, दूध सप्लायर की दर्दनाक...

मोतिहारी : ढाका-मोतिहारी मुख्य पथ पर परतापुर शिव मंदिर के समीप रविवार की बीती देर रात बेकाबू वाहन से कुचलकर एक 26 वर्षीय युवक...

SH-91 पर खून से सना मिला युवक का शव, सिर व...

मधेपुरा : मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एसएच-91 पर एक अज्ञात युवक का खून से...

आरा रेलवे स्टेशन बना रील बनाने का अड्डा, सुरक्षा को लेकर...

आरा : आरा आजकल फेमस होने के लिए रील बनाने का जुनून इस कदर लोगों के बीच छाया हुआ है। लोग कहीं भी किसी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img