सासाराम : खबर सासाराम से है जहां नगर थाना क्षेत्र के सागर मोहल्ला का रहने वाला 18 साल के शाहबाज आलम को उसके ही दोस्तों ने हत्या कर नाले में शव फेंक दिया। पुलिस ने मृतक शाहबाज आलम के शव को दलेलगंज से बरामद किया है। इस पूरे घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक शाहबाज आलम के चार दोस्तों को गिरफ्तार किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मौके की नजाकत को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को शहर में तैनात किया गया है। साथ ही आसपास के कई थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

13 मई से ही शाहबाज लापता था। तमाम जगह उसकी तलाश जारी थी – मृतक के पिता
मृतक के पिता इब्राहिम गद्दी ने बताया कि 13 मई से ही शाहबाज लापता था। तमाम जगह उसकी तलाश जारी थी। परिजनों ने 16 मई को पुलिस को सूचना दी है। उसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चार दोस्तों राहुल, टमाटर, दिलशाद और बिट्टू को गिरफ्तार किया है। इन्हीं लोगों के निशानदेही पर एक दलदली जगह से मृतक का शव मिला है। इस वारदात में कुछ अन्य युवकों की भी संलिप्तता हो सकती है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। देर रात से ही रोहतास के एसपी रौशन कुमार खुद छानबीन में लगे हुए है।
यह भी देखें :
हत्या से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर कर दिया पथराव
युवक की हत्या के बाद स्थानीय लोग आकर्षित हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया है। इस पथराव में डालमिया नगर के थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल सहित कई पुलिसकर्मियों को चोट लगी है। जिसमें इंस्पेक्टर सुशांत कुमार मंडल को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। उनके चेहरे पर पत्थर लगी है। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल सागर इलाके में तैनात कर दी गई है। पुलिस ने फिलहाल छह से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। बता दें कि रोहतास के एसपी रौशन कुमार घटनास्थल पर खुद मौजूद हैं। बताया जाता है कि 13 मई से ही शाहबाज आलम लापता था। परिजन उसकी सूचना पुलिस को दिए थे। 16 मई को इस मामले में शिकायत दर्ज कर दी गई थी। लेकिन बीते रात शाहबाज का शव सासाराम के नगर थाना के पुराने भवन के पीछे दलेलगंज में नाले से मिली थी। बता दें कि घायल थाना अध्यक्ष का इलाज सदर अस्पताल में किया गया है।

यह भी पढ़े : अज्ञात वाहन ने बाजार करने जा रहे सैप जवान को रौंदा, मौत…
सलाउद्दीन की रिपोर्ट


















