पीड़ित नाबालिग आदिवासी छात्रा का मेडिकल देर से होने पर परिजनों ने किया जमकर हंगामा

कटिहार : कटिहार के मनिहारी में बीते दिनों नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि इस मामले के चारों आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया था। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पीड़िता का मेडिकल जांच नहीं हो पाया था और उसे महिला हेल्पलाइन में रखा गया था।

पीड़ित नाबालिग को मेडिकल के लिए जब सदर अस्पताल लाया गया

आपको बता दें कि आज पीड़ित नाबालिग को मेडिकल के लिए जब सदर अस्पताल लाया गया। उसके परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस की माने तो पीड़िता की मानसिक और शारीरिक हालत ठीक नहीं होने से उसका मेडिकल नहीं कराया जा सका था। फिलहाल स्थानीय राजद नेता ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत करवाया और पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया गया।

यह भी पढ़े : एक बेटी के पिता की मजबूरी देख आगे आये RJD नेता, क्षेत्र के लोगों के लिए बन गये मिसाल

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...