कटिहार : कटिहार के मनिहारी में बीते दिनों नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि इस मामले के चारों आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया था। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पीड़िता का मेडिकल जांच नहीं हो पाया था और उसे महिला हेल्पलाइन में रखा गया था।
पीड़ित नाबालिग को मेडिकल के लिए जब सदर अस्पताल लाया गया
आपको बता दें कि आज पीड़ित नाबालिग को मेडिकल के लिए जब सदर अस्पताल लाया गया। उसके परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस की माने तो पीड़िता की मानसिक और शारीरिक हालत ठीक नहीं होने से उसका मेडिकल नहीं कराया जा सका था। फिलहाल स्थानीय राजद नेता ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत करवाया और पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया गया।
यह भी पढ़े : एक बेटी के पिता की मजबूरी देख आगे आये RJD नेता, क्षेत्र के लोगों के लिए बन गये मिसाल
यह भी देखें :
रतन कुमार की रिपोर्ट
Highlights



















