Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: नाबालिग छात्रा से ‘शिक्षक’ ने किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

Hazaribagh: जिले में एक नाबालिग छात्रा अस्मत लूटने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पुलिस थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बारे में बताया जाता है कि 10 वर्षीय नाबालिग ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। इसी दौरान ‘शिक्षक’ ने उसकी अस्मत लूटी।

Hazaribagh: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

ट्यूशन के बहाने दस वर्षीया नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में पेलावल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कटकमसांडी कांड संख्या 53/2025 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक ट्यूटर के घर रोज पढ़ने जा रही एक नाबालिग को ट्यूटर के ही पुत्र ने बहला फुसलाकर कमरे में ले जाकर उसकी अस्मत लूट ली और मामले को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

Hazaribagh: मामले में एफआईआर दर्ज

नाबालिग ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की सूचना परिजनों को दी। परिजनों द्वारा आरोपी युवक के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज होते ही एसडीपीओ अमित कुमार व थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय द्वारा दलबल के साथ युवक के धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।

Hazaribagh: शिक्षक ने किया दुष्कर्म

इस सम्बन्ध में बताया गया कि नाबालिग अरबी व उर्दू के लिए एक वर्ष से ट्यूटर के घर में ट्यूशन ले रही थी। यह भी बताया गया कि जब ट्यूटर नहीं होते थे, तो उसके 19 वर्षीय पुत्र नाबालिग को पढ़ाया करता था। गत सोमवार को ट्यूटर  घर में नहीं था तो अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उसके बेटे ने नाबालिग को कमरे में बुलाकर व दुपट्टे से मुंह बाधकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और यह बात किसी से नहीं कहने की धमकी दी।

घर पहुंचते ही बच्ची की हालत देख परिजनों ने नाबालिग से पूछताछ की तो बच्ची ने अपने साथ घटित हुई घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने ट्यूटर के घर पहुंचे। हालांकि आरोपी युवक घर से फरार हो गया था। इसके बाद परिजनों ने पेलावल में आरोपित युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...