Koderma: किराए के मकान में बैंककर्मी का मिला संदेहास्पद स्थिति में शव, जांच में जुटी पुलिस

Koderma: तिलैया थानाक्षेत्र स्थित आईसीआईसीआई बैंक के निकट दादीजी अपार्टमेंट के सामने स्थित मुरली सिन्हा के मकान में बतौर किराएदार रहने वाले बैंककर्मी विकास कुमार का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया है। मृतक विकास कुमार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चंदवारा शाखा में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे।

Koderma: पांच दिन पहले ही पत्नी गई थी मायके

विकास कुमार उक्त मकान में अपनी पत्नी व एक पुत्री के साथ रहते थे। 5 दिन पूर्व ही उनकी पत्नी व पुत्री 5 दिनों मायके गई थी। इधर, सोमवार को जब बैंक के अन्य कर्मियों द्वारा उनके बैंक नहीं पहुंचने पर फोन लगाया गया तो विकास द्वारा फोन रिसीव नहीं किए जाने के पश्चात एक बैंक कर्मी उनके घर पहुंचे और दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो बैंक के वरीय अधिकारियों ने इसकी सूचना तिलैया थाना पुलिस को दी।

Koderma: बैंककर्मी का मिला शव

मामले की जानकारी देते हुए तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में आवास का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तो विकास कुमार अपने बाथरूम में गिरे पड़े मिले। फिलहाल शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं सुचना मिलने के बाद मृतक के स्वजन सदर अस्पताल पहुंचे।

Koderma: मृतक के भाई ने बताया

इधर, मृतक विकास के भाई सोनू कुमार ने बताया कि उनके भाई से आखिरी बार रविवार को अपराह्न करीब 3 बजे बात हुई थी। उसके बाद रात को 8 बजे जब उन्हें फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। फिर सोमवार की सुबह भी उन्हें फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि तकरीबन 11 बजे बैंक के कर्मियों द्वारा फोन पर उनके भाई की मृत्य की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि इनके भाई को डायबिटीज, बीपी सहित कुछ अन्य बीमारियां भी थी, जिसका इलाज चल रहा था। मृतक विकास कुमार 6 महीने पूर्व ही चंदवारा में बतौर अकाउंटेंट ज्वाइन किया था।

अमित कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO 2026: खुलने से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग,...

Jio IPO 2026 के लिए संस्थागत निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग दिखाई। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा, जानें प्राइस...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...