Garhwa: मेराल में वज्रपात से तीन लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Garhwa: मेराल थाना क्षेत्र में सोमवार को दोपहर बाद अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने तबाही मचाई। इस बीच वज्रपात होने से मैट्रिक के छात्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना दो अलग-अलग गांव में हुई।

Garhwa: वज्रपात से तीन लोगों की मौत

वज्रपात से थाना मुख्यालय के पूर्वारा टोला निवासी विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन का एकलौता पुत्र तरुण कुमार देव (18 वर्ष), लखेया गांव के शंभू बैठा 65 वर्ष तथा रेजो गांव के धर्मेंद्र राम 35 की मौत हो गई। तीनों को घायल अवस्था में मेराल सीएचसी में लाया गया था, जहां डॉ. दीपक कुमार सिन्हा ने तीनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन किसी की जान नहीं बच सकी।

जानकारी के अनुसार, तरुण कुमार देव गढ़वा के आरके पब्लिक स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा में फास्ट डिविजन से पास हुआ था। वह आज अपनी मां के साथ खेत में भूसा लेने गया था। तभी तेज तूफान और बारिश से बचने के लिए वह महुआ पेड़ के नीचे चला गया, तभी वज्रपात हो गई, जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन में अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Garhwa: वज्रपात से एक घायल भी

इसी तरह लखेया गांव में शंभू बैठा, धर्मेंद्र राम एवं रमुना के टंडवा गांव निवासी दिलीप कुमार (22 वर्ष) जो अपने फूआ के घर आया था। तीनों शंभू के घर पर एस्बेस्टस सीट चढ़ा रहे थे। तभी तेज तूफान में नीचे उतरकर खड़े हुए। इसी बीच बगल के पेड़ पर वज्रपात हो गई, जिससे तीनों घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर शंभू बैठा और धर्मेंद्र राम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल दिलीप कुमार का इलाज किया जा रहा है। वह खतरे से बाहर है।

150 TB मरीजों के बीच पोषण आहार वितरित, DM ने 3...

मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में मुजफ्फरपुर में एक महत्वपूर्ण पहल...

Potka Malaria Camp: मलेरिया के बढ़ते खतरे के बीच पोटका के...

Potka Malaria Camp: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने पोटका ब्लॉक में एक व्यापक अभियान शुरू किया...

शादी के बाद दुल्हन फरार, मंदिर में साथ सात फेरे लिए...

गयाजी : गयाजी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधी मुहल्ले में शादी के पवित्र सात फेरे हुए। लड़की की मांग में सिंदूर भरा...