संदेहास्पद स्थिति में बैंक प्रबंधक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जहानाबाद : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के मदुमावाद मोहल्ले में संदेहास्पद स्थिति में बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक की मौत हुई है। मृतक व्यक्ति 40 वर्षीय अभिजीत कुमार पटना के कंकड़बाग मोहल्ले के डॉक्टर कॉलोनी के निवासी थे और प्रतिदिन पटना से आकर ड्यूटी करते थे। शाम को अपने घर पटना लौटकर चले जाते थे। बुधवार को बैंक का काम निपटाकर पटना जा रहे थे। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उससे पहले ट्रेन खुल चुकी थी, जिसके कारण वह पटना नहीं जा सके। बैंक के एक परिचित ग्राहक धर्मेंद्र कुमार के घर पर चले गए और उसी के यहां खाना खाकर सो गए। सुबह जब काफी देर तक नहीं उठे तो धर्मेंद्र के घर परिवार को लोग कमरे में देखने के लिए गए तो देखा की मृत पड़े हुए हैं।

इस घटना की सूचना नगर थाने के पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। जिस कमरे में मौत हुई है उस कमरे को पुलिस ने सील कर दिया है और फॉरेंसिक की टीम को बुलाया जा रहा है। उसे जांच कराया जाएगा। जांच के बाद घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

यह भी देखें :

उप प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार के शाम हमलोग बैंक काम निपटाकर अपने-अपने घर जाने के लिए निकल गए। बैंक प्रबंधक भी पटना जाने के लिए निकले लेकिन सुबह हम लोगों की मौत की खबर मिली है। मौत कैसे हुई इसके बारे में कुछ अभी स्पष्ट नहीं हो रहा है। जैसे ही मोहल्ले में बैक प्रबंधन की मौत की खबर लगी इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़े : चाकू से हमला, युवक की दर्दनाक मौत

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...