रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित 11वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत आज, 20 मई से हो गई है। यह परीक्षा 22 मई तक दो सिटिंग में संपन्न कराई जाएगी।
पूरे राज्य में करीब 3.5 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए 789 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इस वर्ष परीक्षा में छात्रों से कुल 5 विषयों में बहुवैकल्पिक प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय में 40 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, जबकि स्कूल स्तर पर 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन भी किया जाएगा।
गौरतलब है कि पहले यह परीक्षा 6 से 8 मार्च के बीच आयोजित की जानी थी, लेकिन किसी कारणवश इसे स्थगित कर दिया गया था। अब परीक्षा नए कार्यक्रम के तहत संपन्न हो रही है।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।







