JPSC PT Exam 2026: 19 अप्रैल को 24 जिलों में परीक्षा, 2.18 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

 JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए 19 अप्रैल को 24 जिलों में 560 केंद्र बनाए गए हैं। 2.18 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।


JPSC PT Exam 2026 रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) 2025 का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 103 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राज्यभर से लगभग 2 लाख 18 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए झारखंड के सभी 24 जिलों में करीब 560 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा को लेकर आयोग और जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पहचान सत्यापन और निषेधाज्ञा जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

JPSC PT Exam 2026:दो प्रश्न पत्रों में होगी प्रारंभिक परीक्षा

जेपीएससी पीटी परीक्षा दो प्रश्न पत्रों में आयोजित की जाएगी। इसमें सामान्य अध्ययन पत्र-एक और सामान्य अध्ययन पत्र-दो शामिल हैं। दोनों प्रश्न पत्र 200-200 अंकों के होंगे।

प्रत्येक पत्र में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न पत्र के लिए दो-दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा में किसी प्रकार की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जिससे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।


Key Highlights:

• JPSC पीटी परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी

• कुल 103 पदों के लिए 2.18 लाख अभ्यर्थी शामिल

• राज्य के 24 जिलों में 560 परीक्षा केंद्र बनाए गए

• परीक्षा दो पालियों और दो प्रश्न पत्रों में होगी

• केंद्रों पर बायोमैट्रिक और आइरिस सत्यापन अनिवार्य


JPSC PT Exam 2026:दो पालियों में परीक्षा, समय का रखें विशेष ध्यान

परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश में परेशानी हो सकती है।

JPSC PT Exam 2026:बायोमैट्रिक और आइरिस जांच के बाद मिलेगा प्रवेश

परीक्षा केंद्रों पर बायोमैट्रिक सत्यापन और आइरिस स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले इस प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य होगा।

ओएमआर शीट पर उत्तर केवल नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन से ही भरना होगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, पुस्तकें और अन्य प्रतिबंधित सामग्री केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

बिहार ग्राम रक्षा दल की भव्य तिरंगा यात्रा, मानदेय व स्थायीकरण...

गयाजी : बिहार ग्राम रक्षा दल जिला गया के बैनर तले मंगलवार को विशाल मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।...

नहर से 9 वर्षीय मासूम बच्चे का शव बरामद

डेहरी : खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के एक नहर से नौ वर्षीय मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ है।...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला : EOU की बड़ी कार्रवाई, मुख्य...

पटना : महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले के मुख्य आरोपी विजेंद्र...