गढ़वा : झारखण्ड सरकार के संयुक्त सचिव के द्वारा गढ़वा उपायुक्त को नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी के विरुद्ध नगर परिषद, गढ़वा में विभिन्न आरोपों में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश देने के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने पर भाजपा नेताओं द्वारा सवाल खड़े किये जाने लगे है।
दरअसल सरकार के संयुक्त सचिव ने गढ़वा, नगर परिषद में एल०ई०डी लाइट, डस्टबिन, निविदा निस्तार और सोनपुरवा बस स्टैंड के जीर्णोद्धार में की गई अंनिमियताओं को लेकर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया था।
भाजपा नेताओं का कहना है कि अधिकारी इतने बेलगाम हो गए है कि अब सरकार के संयुक्त सचिव के आदेश की भी अवहेलना करने लगे है।
वहीं नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी अब झामुमो मंच और झामुमो के मंत्री मिथलेश ठाकुर के साथ देखी जा रही है। भाजपा नेताओं को आशंका है कि मामले को रफादफा कर दिया जाएगा और नगर परिषद अध्यक्ष के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं होती है।

Advertisment
सरकार के संयुक्त सचिव के आदेश के बाद भी नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी
Jharkhand Vidhan Sabha Monsoon Session: छात्रों के लाठीचार्ज पर विधानसभा में...
Jharkhand Vidhan Sabha Monsoon Session, रांची: झारखंड विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को भारी हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा...
Neha Bora Ink Throwing Case: नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के...
Neha Bora Ink Throwing Case, रांची: आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के मामले में आरोपी अमरनाथ पांडेय को रांची सिविल...
Jamshedpur Andolankari Prashasti Patra: प्रशस्ति पत्र की मांग पर जमशेदपुर में...
Jamshedpur Andolankari Prashasti Patra: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को कई मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर (DC) ऑफिस के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।...

















