पटना में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत तिरंगा यात्रा के दौरान सुधा ने प्रतिभागियों को निःशुल्क जल, लस्सी और छाछ उपलब्ध कराया।
Har Ghar Tiranga 2026 पटना: ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत 10 अगस्त को पटना में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार की ओर से आयोजित इस यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। यात्रा जेपी गोलंबर से शुरू होकर कारगिल चौक तक पहुंची।
देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
Har Ghar Tiranga 2026:तिरंगा यात्रा में ‘सुधा’ ने उपलब्ध कराए मुफ्त पेय पदार्थ
तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों की सुविधा और सेवा के लिए बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड यानी COMFED की ओर से यात्रा मार्ग पर ‘सुधा’ का विशेष स्टॉल लगाया गया। स्टॉल के माध्यम से प्रतिभागियों को निःशुल्क सुधा जल, लस्सी और छाछ सहित अन्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराए गए।
भीषण गर्मी के बीच ठंडे और पौष्टिक पेय पदार्थ मिलने से यात्रा में शामिल विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों को काफी राहत मिली। बड़ी संख्या में लोगों ने सुधा के स्टॉल पर पहुंचकर पेय पदार्थों का सेवन किया।
Key Highlights
पटना में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक यात्रा हुई।
COMFED ने यात्रा मार्ग पर सुधा का विशेष स्टॉल लगाया।
प्रतिभागियों को निःशुल्क सुधा जल, लस्सी और छाछ उपलब्ध कराया गया।
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सुधा के स्टॉल का निरीक्षण किया।
Har Ghar Tiranga 2026:मुख्य सचिव ने किया सुधा स्टॉल का निरीक्षण
तिरंगा यात्रा के दौरान बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी सुधा के स्टॉल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर COMFED के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य सचिव का स्वागत किया।
COMFED की ओर से आयोजित इस सेवा व्यवस्था ने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को गर्मी के बीच राहत पहुंचाने का काम किया। ‘सुधा’ की ओर से निःशुल्क पेय पदार्थ उपलब्ध कराने की पहल को यात्रा में शामिल प्रतिभागियों के लिए उपयोगी बताया गया।
Highlights



















