ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सोसाइटी के लोगों ने किया रामधुन का आयोजन

दरभंगा : सात मई की मध्य रात्रि से लेकर नौ मई की शाम तक करीब 72 घंटे तक भारत और पाकिस्तान के बीच चली तनातनी ने पूरे उपमहाद्वीप को हिला कर रख दिया। युद्ध पर कैसे विराम लगे ताकि देश के चैन की सांस ले सके। इसको लेकर दरभंगा जिला के दिल्ली मोड़ स्थित एवी सिग्नेचर सोसाइटी के लोगों ने प्रभु राम को ध्यान करने का संकल्प लिया था कि अगर युद्ध विराम होता है तो 24 घंटे का रामधुन करेंगे। एवी सिग्नेचर सोसाइटी के लोगों ने संकल्प लेते ही शनिवार की शाम होते-होते बात सीजफायर तक पहुंच गई और स्थिति काफी हद तक नॉर्मल दिख रही है। उसी संकल्प को लेकर सोसाइटी के सदस्यों ने रविवार से 24 घंटे का रामधुन किया जो सोमवार की शाम तक चला।

Goal 3 22Scope News

सोसाइटी के सदस्यों के द्वारा भंडारा का भी आयोजन

इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्यों के द्वारा भंडारा का भी आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचकर रामधुन कीर्तन में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। वहीं रामधुन के आयोजकर्ता प्रेमचंद झा ने कहा कि जब युद्ध शुरू हुआ तो हम लोगों ने संकल्प लिया था कि देश में शांति होगी और पाकिस्तान को सद्बुद्धि भगवान देंगे तो हमलोग रामधुन का 24 घंटे का हवन करेंगे। उन्होने कहा कि पाकिस्तान का बहुत दिन से जो गुंडई चल रहा था बार-बार भारत की ओर से इलाज भी हो रहा था लेकिन वो बाज नहीं आ रहा था।

यह भी देखें :

पाकिस्तान की गुंडई इस बार भारत सरकार ने बता दिया

उन्होंने कहा कि इस बार उसका सब गुंडई भारत की सरकार ने बता दिया। पाकिस्तान के घर में घूसकर उसका इलाज हुआ, उसके बाद सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाया तब जाकर सीजफायर लागू हुआ। अब विश्व में अमन शांति रहें इसके लिए हमलोग यज्ञ का अनुष्ठान किएं। आशा करते हैं कि राम भगवान पाकिस्तान को सदबुद्धि देंगे। पाकिस्तान और भारत में जब लड़ाई हो रहा था तब इन सोसाइटी के लोगों ने मन्नत रखा था कि शांति बहाल हो जाएंगी और पाकिस्तान को भगवान सदबुद्धि देंगे तो अष्टाजाम का आयोजन करेंगे जिससे अमन कायम रहें। सब सुख शांति से रहें इसी उदेश्य से यह आयोजन हुआ है।

यह भी पढ़े : फर्जी कंपनी बनाई, क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर कराया करोड़ों का निवेश…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...