फर्जी कंपनी बनाई, क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर कराया करोड़ों का निवेश

दरभंगा : दरभंगा पुलिस ने फर्जी क्रिप्टो करेंसी की तरह कंपनी डब्ल्यूईएफएएलसी बनाकर एक करोड़ 16 लाख रुपए की ठगी करने वाले फरार चल रहे मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के चहूंटा गांव निवासी नितेश कुमार झा को साइबर थाना की पुलिस ने पटना के कंकड़बाग जिला से गिरफ्तार किया है। यह ठगी कर दो वर्षों से पुलिस की नजरों से फरार चल रहा था। आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। दरभंगा साइबर थाना के डीएसपी राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

Goal 3 22Scope News

साइबर थाना में विवेकानंद झा महाराज ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई

इस मामले को लेकर 2023 में साइबर ठगी के खिलाफ दरभंगा के साइबर थाना में विवेकानंद झा महाराज ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया था कि साइबर ठगों ने पहले पीड़ित को अपने झांसे में लेकर रुपए को 24 घंटे में ही दो गुना एवं सात महीने में चार गुणा करने का दावा करते हुए एक करोड़ 16 लाख रुपए की ठगी कर ली गई थी। इसमें दो लोगों को आरोपी बनाया गया था जिसमे बेगूसराय जिला के चकिया थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी अजय कुमार राय एवं मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के चहूंटा गांव निवासी नितेश कुमार झा को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोनों के खिलाफ साइबर ठगी के मामले में धारा लगाया गया था।

नितेश झा और आजय राय ने ‘वेलफेयर’ नाम की एक फर्जी कंपनी बनाई थी

पुलिस के अनुसार, आरोपी नितेश झा और उसके साथी अजय राय ने ‘वेलफेयर’ नाम की एक फर्जी कंपनी बनाई थी। इस कंपनी के जरिए ये दोनों लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर महज एक साल में पैसा चार गुना करने का झांसा देते थे। मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर जिलों के सैकड़ों लोगों ने इनके झांसे में आकर बड़ी मात्रा में पैसा इन्वेस्ट किया।

यह भी देखें :

दोनों आरोपियों ने करीब एक करोड़ 16 लाख नकद और बैंक ट्रांसफर के जरिए वसूले

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने करीब एक करोड़ 16 लाख रुपए नकद और बैंक ट्रांसफर के जरिए वसूले। कुछ समय तक बहानेबाजी के बाद दोनों आरोपी कंपनी को बंद कर फरार हो गए। इस संबंध में साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया की क्रिप्टो करेंसी की तरह एक फेंक कंपनी डब्ल्यूईएफएएलसी बनाकर एक व्यक्ति से एक करोड़ 16 लाख रुपए की ठगी कर ली गई थी। इसमें दो लोगो को आरोपी बनाया गया था। जिसमें एक अजय कुमार राय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि दूसरे आरोपी नितेश कुमार झा के पटना होने की जानकारी मिलते ही टीम को भेजकर गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े : करंट लगने से दो युवक की मौत, बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में गई एक की जान…

विवेक ठाकुर की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...