बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के सविता सिनेमा के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें दो बाइक पर सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर बख्तियारपुर की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरे बाइक पर सवार दो युवक बाजार की तरफ आ रहे थे तभी दोनों बाइक की भीषण टक्कर हो गई। तीन युवक बख्तियारपुर के तेज बीघा के रहने वाले हैं। वहीं दो युवक बाढ़ कचहरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़े : खड़े हाइवा में कार ने मारी जोरदार टक्कर, एक शख्स की मौत…
यह भी देखें :
विकाश कुमार की रिपोर्ट
Highlights


