CM निजी नलकूप योजना के तहत 16100 लाभुकों को मिला अनुदान

मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत 16100 लाभुकों को अनुदान का वितरण

पटना: सात निश्चय-2 “हर खेत तक सिंचाई का पानी” की परिकल्पना को साकार करने के लिए लघु जल संसाधन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के तहत कृषकों को निजी नलकूप अधिष्ठापन करने हेतु अनुदान दिया जा रहा है। योजना अंतर्गत कुल 35000 निजी नलकूपों का अधिष्ठापन कराया जाना है। जिससे लगभग 175000 हे० भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। CM CM CM CM CM 

योजना में अबतक 23397 कृषको ने बोरिंग गाड़कर अपना दावा ऑनलाईन पोर्टल पर अपलोड कर दिया है जिससे 116985 हे भूमि में सिंचाई क्षमता का सृजन किया गया है। जिनमें से 16100 कृषको को 91.91 करोड रूपये का अनुदान दिया जा चुका है। शेष प्राप्त दावों का युद्धस्तर पर स्थल जांच कर अनुदान का भुगतान किये जाने की प्रक्रिया प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें – IPL के बाद अब इंग्लैंड में चलेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, अंडर 19 टीम में…

जिन कृषको ने अभी तक दावा प्रस्तुत नहीं किया है उनसे ऑनलाईन दावा प्राप्त करने हेतु विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि योजना के लक्ष्य को ससमय पूरा किया जा सके। योजना अंतर्गत जिन कृषकों के आवेदन स्वीकृत हो गये हैं, वे बोरिंग कर अनुदान हेतु mwrd.bihar.gov.in पर दावा अपलोड कर सकते है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   BSF की शेरनियों ने चुना था बॉर्डर पर फ्रंट लाइन में रहने का ऑप्शन, बच्चे तक को कर दिया था…

LN Mishra 1 22Scope News

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...