कल Jamalpur आयेंगे रेल मंत्री, 17 साल बाद रेल मंत्री के आगमन से लोगों को बड़ी उम्मीदें

मुंगेर: 17 वर्षों बाद किसी रेल मंत्री का आगमन मुंगेर के जमालपुर में शुक्रवार को होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आगमन को लेकर तैयारी जोरशोर से की जा रही है। रेल मंत्री करीब 11 बजे विशेष ट्रेन से जमालपुर पहुंचेंगे जिसके बाद वे जमालपुर रेल कारखाना जायेंगे। रेल मंत्री के आगमन से स्थानीय लोगों को काफी उम्मीदें हैं। जमालपुर रेलवे स्टेशन का रंग रोगन किया जा रहा है और अच्छे से सजाया जा रहा है। बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जमालपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। Jamalpur  Jamalpur  Jamalpur  Jamalpur 

यह भी पढ़ें – Bihar: हरियाली बन रही महिलाओं की आजीविका, हो रहा एक योजना से दो फायदे

जमालपुर में कार्यरत रेलकर्मियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जमालपुर रेलवे के लिए एक स्तंभ की तरह है लेकिन यह वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। अब रेल मंत्री आ रहे हैं तो हमलोगों को उम्मीद है कि वे जमालपुर के लोगों को कुछ खास तोहफा जरुर देंगे और यहां के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। लोगों ने स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को धन्यवाद कहते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही रेल मंत्री जमालपुर आ रहे हैं जो कि गर्व की बात है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM नीतीश का संकल्प महिला सशक्तिकरण पर काम करेगा PNB, जीविका स्वयं सहायता समूहों को…

मुंगेर से गौतम झा की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...