रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

Ranchi : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ (Sanjay Seth) ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सेठ ने रांची लोकसभा क्षेत्र में 4200 करोड रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं के लिए उनके प्रति आभार जताया। विशेष रूप से वर्षों से लंबित सिल्ली इलू रेल लाइन के निर्माण की दिशा में रेलवे के द्वारा उठाए गए कदम को लेकर उन्होंने धन्यवाद प्रकट किया।

आज की मुलाकात के दौरान संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री से झारखंड की राजधानी रांची से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए सीधी ट्रेन सेवा और रांची के आसपास के स्टेशनों व सुदूरवर्ती क्षेत्र से पैसेंजर शटल ट्रेन के परिचालन का आग्रह भी किया। सेठ ने रेल मंत्री को बताया कि रांची झारखंड की राजधानी है और यहां के रेलवे स्टेशन से रांची सहित आसपास के दर्जन भर से अधिक जिलों और दो-तीन राज्यों से जुड़े लोग ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं। यही से उनकी यात्रा शुरू होती है। आजादी के इतने वर्षों के बाद भी रांची देश के कई प्रमुख शहरों से नहीं जुड़ सका है, जिससे यहां के नागरिक अपनी यात्रा के दौरान काफी परेशानी उठाते हैं।

Sanjay Seth : दक्षिण भारत, गुजरात के लिए सीधी ट्रेन सेवा चालू हो 

विद्यार्थी, किसान, नौकरी पेशा से जुड़े लोग, व्यवसाय से जुड़े लोग, पर्यटक, विभिन्न बीमारियों का इलाज कराने वाले लोग रांची से दक्षिण भारत, गुजरात, राजस्थान, हरिद्वार, ऋषिकेश जैसे राज्यों और शहरों की यात्रा को जाते हैं परंतु रांची से सीधी ट्रेन सेवा नहीं होने के कारण उन्हें समस्या होती है। ऐसे क्षेत्र के लिए रांची से सीधी ट्रेन सेवा चालू हो तो यात्रियों को काफी लाभ होगा। उनका समय बच सकेगा। राजधानी रांची देश के कई शहरों से सीधा जुड़ सकेगी और रेलवे को राजस्व भी प्राप्त होगा।

सेठ ने रांची से सिल्ली, मुरी, हजारीबाग के लिए पैसेंजर व शटल ट्रेन के परिचालन का भी आग्रह किया है। वही सेठ ने रेल मंत्री को रांची लोकसभा क्षेत्र में पूर्ण हो चुके रेलवे ओवरब्रिज, रेलवे अंडरपास के लोकार्पण कर चालू करने का आग्रह भी किया और लंबित पड़ी विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी देते हुए इसे तेज गति से पूर्ण करने हेतु निर्देशित करने का सुझाव दिया। अपनी मुलाकात के क्रम में संजय सेठ ने रेल मंत्री से रांची से पूरे झारखंड में रेल यात्री सुविधाओं के अब तक हुए विस्तार की जानकारी दी और भविष्य में भी यहां रेल क्षेत्र के विकास का विश्वास जताया।

बहुत जल्द ही रेलवे की तरफ से और भी कई सौगातें दी जाएंगी

रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि रेल मंत्री ने उनकी सारी बातों को गंभीरता से सुना है और इस पर सकारात्मक पहल करने की बात भी कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के नेतृत्व में रांची सहित पूरे झारखंड को रेल मंत्रालय में कई सौगातें दी है। वर्षों से लंबित पड़ी योजनाओं पर काम हुए हैं। आधी अधूरी योजनाएं पूर्ण हो रही है। कई नई परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है। बहुत जल्द ही रांची लोकसभा क्षेत्र को रेलवे की तरफ से और भी कई सौगातें दी जाएंगी।

इस मुलाकात में रक्षा राज्य मंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री को जो आग्रह पत्र सौंपा है, उसमें निम्नलिखित मांगे की गई है

📍 रांची-लोहरदगा रेल खंड में रेलवे लाइन पिलर संख्या 423/15 के समीप पुंदाग भागलपुर टोला में बड़ी आबादी निवास करती है। यहां पहुंच पथ नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।

📍 रांची से पुरी की यात्रा पर्यटन और आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन पूरी और रांची के बीच होता है। इस रेल खंड पर स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन यात्रा को भी सुगम बनाएगा और रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

📍 विद्यार्थी, किसानों और नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के आवागमन हेतु रांची से सिल्ली और मुरी के लिए शटल ट्रेन का परिचालन अति आवश्यक है। इस ट्रेन का दिनभर में 4 फेरा सुनिश्चित हो।

📍 रांची से मेसरा, सिल्ली, मुरी, बरकाकाना के रास्ते हजारीबाग तक एक पैसेंजर ट्रेन का परिचालन नागरिकों के हित में और रेलवे के हित में भी श्रेयस्कर होगा।

📍 रांची से ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए लंबे समय से ट्रेन की मांग होती रही है। रांची से योग नगरी के लिए ट्रेन का परिचालन किया जाए।

📍 रांची से जयपुर की यात्रा व्यावसायिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। बड़ी संख्या में दोनों जगह के लोग रांची और जयपुर में रहते हैं। ऐसे में रांची से जयपुर तक नई ट्रेन का परिचालन या रांची से नई दिल्ली तक चलने वाली जनसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस का विस्तार जयपुर तक करने से दोनों ही क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।

📍 टाटा अहमदाबाद एक्सप्रेस (12834) का परिचालन प्रतिदिन टाटा से अहमदाबाद के लिए होता है। इस ट्रेन का विस्तार झारखंड की राजधानी रांची तक देने से रांची और आसपास के बड़े क्षेत्र के लोगों के लिए अहमदाबाद की यात्रा सुगम हो सकेगी।

📍हटिया एर्नाकुलम धरती आबा एक्सप्रेस (22837) का परिचालन सप्ताह में सिर्फ एक दिन हटिया से किया जाता है। इस ट्रेन का परिचालन भी सप्ताह में न्यूनतम 3 दिन किया जाए ताकि क्षेत्र के लोग सुगमता पूर्वक यात्रा कर सके।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...