स्टेशन पर ही ट्रेन के सामने कूदा शख्स, सुसाइड नोट में बतायी वजह

जमशेदपुरः बागबेड़ा निवासी अशोक मंडल ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. मृतक ने सुसाइड नोट के जरिए अपने सहकर्मी पी सोनू पर आत्महत्या करने का आरोप लगाया. फिलहाल जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर करवाई शुरू कर दी है.

मृतक फाइनेंस कंपनी में था कार्यरत

मृतक अशोक मंडल जुगसलाई होंडा शोरूम में फाइनेंस कंपनी में कार्यjsr 22Scope News रत था. 2 दिन पहले उनके सहकर्मी पी सोनू से पैसे के विवाद को लेकर उनके साथ कहासुनी हुई थी. शुक्रवार को मृतक अशोक मंडल अपने घर से निकला और फिर लौटकर नहीं आया. वहीं टाटानगर जीआरपी द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई कि अशोक मंडल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है.

सहकर्मी पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

घटना की सूचना पर परिजन टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे और मृतक के सहकर्मी पी सोनू पर कार्रवाई की मांग करने लगे. वहीं टाटानगर जीआरपी के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 4 में बागबेड़ा निवासी अशोक मंडल का क्षत-विक्षत शव मिला. जहां मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है. जिसमें उसने अपने सहकर्मी पी सोनू पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों और सुसाइड नोट की जांच पड़ताल की जा रही है, जहां जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट-लाला जवीन

Indian Railways: सुल्‍तानगंज से देवघर के लिए 12 अप्रैल से चलेगी ट्रेन, यात्रियों को एटीएम से मिलेगा टिकट

कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन में महिला ने बच्ची को जना

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img