फसल बर्बादी के बाद राहत की उम्मीद, मंत्री ने दिए अहम संकेत

पटना : बिहार सरकार का कृषि विभाग आपदा के समय किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है। इसी कड़ी में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को बिहार के विभिन्न जिलों में असमय आई आंधी और बारिश से फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए विभाग के प्रधान सचिव, कृषि निदेशक और उद्यान निदेशक सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग की टीमों को सक्रिय कर किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।

मंत्री ने अधिकारियों को नुकसान आकलन का दिया निर्देश

इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की सरकार आपदा की इस घड़ी में किसानों के साथ पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी है। किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया गया है।

रिपोर्ट के बाद राहत पैकेज पर फैसला

साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। आंधी और बारिश के कारण हुए फसल क्षति का आकलन प्रतिवेदन प्राप्त हो जाने के बाद कृषि विभाग वैकल्पिक फसलों के बीज से लेकर अन्य सभी विकल्पों पर विचार करेगा और किसानों को त्वरित सहायता उपलब्ध करेगा।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बिहार दिवस समारोह 2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...