बिहार दिवस 2026 : PM मोदी ने सराहा बिहार, CM नीतीश बोले- यह गर्व का क्षण

पटना : बिहार दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए संदेश पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर उनका आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बिहार की समृद्ध विरासत, संस्कृति और विकास प्रयासों की सराहना बिहार की जनता के लिए गर्व की बात है।

बिहार सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय, सुशासन और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है – CM नीतीश

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बिहार सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय, सुशासन और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होनें यह भी कहा कि केंद्र सरकार का सहयोग मिलने से बिहार तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

PM के संदेश में बिहार की ऐतिहासिक भूमिका और देश के लोकतांत्रिक एवं बौद्धिक विकास में इसके योगदान की चर्चा की गई है

बता दें कि प्रधानमंत्री के संदेश में बिहार की ऐतिहासिक भूमिका और देश के लोकतांत्रिक एवं बौद्धिक विकास में इसके योगदान की चर्चा की गई है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संविधान निर्माण तक बिहार के महापुरुषों की भूमिका को रेखांकित करते हुए हाल के पिछले वर्षों में राज्य में आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी और कल्याणकारी योजना में हुई अभूतपूर्व प्रगति की सराहना की है।

CM ने कहा- बिहार के कर्मठ और प्रतिभाशाली लोग PM के मार्गदर्शन में राज्य और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के कर्मठ और प्रतिभाशाली लोग प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने एक्स पर सभी बिहार वासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया है।

यह भी पढ़े : बिहार का 114वां स्थापना दिवस : राष्ट्रपति ने दी बधाई, PM मोदी ने कहा- प्रगति के नए अध्याय गढ़ रहा प्रदेश

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...