बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड(BFSL) में विश्व जल दिवस 2026 मनाया गया

Ramgarh:  22 मार्च 2026: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड (BFSL) , रामगढ़ में विश्व जल दिवस 2026 बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी ने पर्यावरणीय स्थिरता और जिम्मेदार जल प्रबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।

कार्यक्रम के तहत जल संरक्षण पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया

कार्यक्रम के तहत जल संरक्षण पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने जल संसाधनों के संरक्षण के लिए सतत् उपाय अपनाने और सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इसके पश्चात संयंत्र परिसर में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जल के विवेकपूर्ण उपयोग और सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना था।

इस वर्ष की थीम “जल और लैंगिक समानता” तथा स्लोगन “जहां जल बहता है, वहां समानता बढ़ती है”

इस वर्ष की थीम “जल और लैंगिक समानता” तथा स्लोगन “जहां जल बहता है, वहां समानता बढ़ती है” को कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से रेखांकित किया गया। सत्र में जल प्रबंधन में समावेशी भागीदारी के महत्व पर जोर दिया गया तथा सतत् जल प्रथाओं में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा गया। महिला कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे जल संरक्षण में लैंगिक समानता का संदेश मजबूत हुआ।

प्रतिभागियों को जल संरक्षण के बढ़ते महत्व और वैश्विक जल चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया।

(BFSL) वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting) और 3आर सिद्धांत (Reduce, Reuse, Recycle) के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे उपायों के माध्यम से सतत् विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है।

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन पर्यावरण विभाग द्वारा किया गया, जिनके प्रयासों से यह जागरूकता अभियान प्रभावी और प्रेरणादायक बना।

 

 

 

International Yoga Day 2026: रांची में हजारों लोगों ने किया योग,...

International Yoga Day Ranchi: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को रांची यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली कन्वोकेशन हॉल में राज्य-स्तरीय योग दिवस...

NEET UG 2026 re-exam today: हजारीबाग के 9 परीक्षा केंद्रों के...

NEET UG 2026 re-exam today: ज़िला प्रशासन ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के आयोजित करने के लिए सुरक्षा इंतज़ाम...

बोकारो क्लब में योग का उत्साह, BSL अधिकारियों ने मनाया 12वां...

बोकारो: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, 21 जून को बोकारो क्लब में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की ओर से एक खास कार्यक्रम...