Dhanbad: अवैध कोयला लोड पिकअप की चपेट में आया युवक, निरसा विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

Dhanbad: निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ईसीएल मुगमा एरिया की निरसा ओसीपी में शुक्रवार की अहले सुबह बोरियों में भरे हुए अवैध कोयले को पिकअप वैन में लोड करने के दौरान राजा कॉलियरी निवासी राजा साव नामक युवक पिकअप वैन की चपेट में आकर गंभीर रूम से घायल हो गया। उसे आनन-फ़ानन में वहां पर मौजूद कोयला तस्कर उसे उठाकर धनबाद स्थित असर्फी अस्पताल ले गए, जहां युवक का इलाज चल रहा है।

Dhanbad: निरसा विधायक ने कहा

वहीं निरसा में बड़े पैमाने पर हो रही कोयला चोरी को लेकर निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन एवं ईसीएल प्रबंधन को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि सभी की मिलीभगत से निरसा में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला का कारोबार हो रहा है।

Dhanbad: कार्रवाई नहीं होने पर होगा आंदोलन

निरसा विधायक का कहना है कि मेरे घर के समीप ही रातभर पिकअप वैन से अवैध कोयले की ढुलाई होती है, जिसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ एसपी एव ईसीएल महाप्रबंधक को भी दी गई है। बावजूद कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...