कौन होगा भारत के टेस्ट मैच का कप्तान? कल होगा ऐलान! इनका नाम सबसे आगे

Desk. खबर खेल जगत से है। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अभी तक टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का कप्तान नहीं चुना गया है। 20 जून से इंग्लैंड के साथ भारत का टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। पांच मैचों की इस सीरीज के लिए कल भारत के कप्तान के नाम का ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि भारत के कप्तान के लिए कई नामों की चर्चा चल रही है। इसमें शुभमन गिल का नाम सबसे आगे है।

कौन होगा भारत के टेस्ट मैच का कप्तान?

जानकारी के अनुसार, शुभमन गिल इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। यह सीरीज 20 जून से शुरू होगी और 4 अगस्त को लंदन में खत्म होगी। शुभमन गिल के नाम की औपचारिक घोषणा 24 मई को होने की उम्मीद है। हालांकि, फैसला लगभग तय हो चुका है।

वहीं दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी टेस्ट कप्तानी के लिए संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था। लेकिन हाल के दिनों में लगातार चोट की चिंताओं ने उनकी संभावनाओं को कम कर दिया है। दावेदारी में एक और नाम मध्यक्रम के बल्लेबाज केएल राहुल का भी था, लेकिन उम्र की वजह से उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं दी जा रही है।

टेस्ट मैच से रोहित शर्मा का संन्यास

बता दें कि, 7 मई को रोहित शर्मा ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। रोहित ने 67 टेस्ट और 11 साल के करियर के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। इसके बाद नए कप्तान के लिए लगातार चर्चाएं चल रही हैं। अब लगभग भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान के लिए शुभमन गिल का नाम तय हो चुका है।

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...