PK और तेजस्वी पर हमलावर हैं मंगल पांडेय, कहा ‘राज्य की जनता जानती है…’

पटना: इन दिनों बिहार के सियासी गलियारे में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पूरी तरह चर्चा में हैं। एक तरफ स्वास्थ्य मंत्री ने राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ बहस करने की बात को लेकर चर्चा में हैं तो दूसरी तरफ जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर (PK)  के बयानों को लेकर। इस मामले में न्यूज़ 22स्कोप से खास बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि ये लोग मेरा नाम लेकर मीडिया में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं।

PK मेरे बारे में कहते हैं कि मैं कौन हूं तो वे खुद बताएं कि उन्होंने अब तक क्या किया है। कोरोना काल में राज्य में जब लोगों की मौत हो रही थी तब मैं बिहार में लोगों की सेवा में लगा था जबकि वे पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के लिए चुनावी कैम्पेन कर करोड़ों रूपये कमाने के चक्कर में लगे थे। मैं हमेशा ही बिहार के लोगों की सेवा में लगा हुआ हूं और आगे भी लगा रहूँगा और यह बात बिहार की जनता भी जानती है।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – 11 महीने की नौकरी में मिला सिर्फ 3 महीने का वेतन, हड़ताल पर गए सफाईकर्मियों ने कहा..

वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कहा कि वे मेरे साथ बहस करने की बात करते हैं। वे डेढ़ वर्षों के लिए स्वास्थ्य विभाग के मंत्री बने थे और इतने ही दिनों में उन्होंने बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को बदतर बना दिया था। आज बिहार का स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से चमक रहा है। आमलोगों को सरकारी अस्पतालों में पूरी सुविधा दी जा रही है। वे और उनका पूरा परिवार बिहार में लूट खसोट के लिए जाना जाता है।

उन्हें कोई हक नहीं है कुछ भी कहने का। जब उनके माता पिता का शासन था तो उस समय वे लोग स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा भी नहीं करते थे। आज बिहार के स्वास्थ्य विभाग को देख पूरा देश दंग है। वे सत्ता में आने के लिए छटपटा रहे हैं इसलिए कुछ भी बोलते रहते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM की कल्पनाओं के अनुरूप हो रहा IGIMS का कायाकल्प, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा…

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Simdega Reshma Lakra KBC: KBC के मंच पर पहुंचीं आदिवासी बेटी...

Simdega Reshma Lakra KBC: कभी अपने खेल और प्रतिभाओं के लिए पहचाने जाने वाला सिमडेगा अब देश के सबसे लोकप्रिय टीवी क्विज शो के...

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...

CGL Paper Leak: CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची,...

CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, फर्जीवाड़े और सीट बेचने के मामले में CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची है। अब तक...