तेजस्वी के बयान पर हमलावर है NDA, मंगल पांडेय ने कहा जब ‘कानून बन रहा था तब…’

पटना: रविवार को बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि बिहार में पासी समाज को राज्य सरकार परेशान कर रही है। शराबबंदी के नाम पर बिहार के जेलों में सबसे अधिक एससी एसटी समाज के लोगों को जेल में रखा गया है। हमारी सरकार बनेगी तो हम ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर कर देंगे साथ ही शराबबंदी कानून की वजह से जेलों में बंद लोगों को भी छोड़ देंगे। तेजस्वी के इन बयानों के बाद NDA के नेता लगातार उनके ऊपर हमलावर हैं। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी पलटवार किया है। NDA NDA NDA

यह भी पढ़ें – समारोह आयोजित कर बच्चों के बीच वितरित किया जाये Book, ACS ने DEO को पत्र लिख कहा…

मंगल पांडेय ने कहा कि शराबबंदी कानून महागठबंधन की सरकार में ही लागू हुई थी उस समय तेजस्वी ने समर्थन किया था। अब वे ताड़ी को शराबबंदी कानून से अलग करना चाहते हैं। जब नियम और प्रावधान बन रहा था तब तेजस्वी ने उस समाज के लिए कुछ नहीं किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पासी समाज के लोगों के रोजगार के लिए नीरा उद्योग की शुरुआत की। आज उस समाज के लोगों में नीरा उद्योग की वजह से काफी ख़ुशी है। अब चुनाव नजदीक देख कर तेजस्वी यादव बयानबाजी कर रहे हैं लेकिन वे उस समाज की उत्थान या उस समाज की भलाई के लिए कोई इक्षाशक्ति नहीं रखते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  RJD का चरित्र ही…, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा लालू जी का परिवार…

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Simdega Reshma Lakra KBC: KBC के मंच पर पहुंचीं आदिवासी बेटी...

Simdega Reshma Lakra KBC: कभी अपने खेल और प्रतिभाओं के लिए पहचाने जाने वाला सिमडेगा अब देश के सबसे लोकप्रिय टीवी क्विज शो के...

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...

CGL Paper Leak: CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची,...

CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, फर्जीवाड़े और सीट बेचने के मामले में CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची है। अब तक...