Gumla : नव पदस्थापित डीसी प्रेरणा दीक्षित ने संभाला पदभार, कहा- सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना उद्देश्य रहेगा

Gumla : जिले में प्रशासनिक बदलाव के तहत आईएएस अधिकारी प्रेरणा दीक्षित ने नए उपायुक्त (डीसी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने डीसी प्रेरणा दीक्षित बुके देकर स्वागत किया। डीसी प्रेरणा दीक्षित ने अपने पहले संबोधन में जिले के समग्र विकास, जन कल्याण और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की और सभी विभागों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिले के अधिकारियों के साथ की पहली समीक्षा बैठक
जिले के अधिकारियों के साथ की पहली समीक्षा बैठक

Gumla : योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना उद्देश्य

उन्होंने कहा कि वे सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी प्राथमिकता जिले के विकास कार्यों में तेजी लाना, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा शासन की योजनाओं को आम जनता तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाना रहेगा। जिले के नागरिकों ने भी नई उपायुक्त से विकास कार्यों की गति बढ़ाने की अपेक्षा जताई है।

मौके पर कर्ण सत्यार्थी को भी बुके देकर विदाई दी गई। उन्हें पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर का उपयुक्त (डीसी) नियुक्त किया गया है। पदभार सौंपने के बाद कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि गुमला के लोग बहुत सीधे और मेहनती हैं। उन्होंने कहा कि गुमला की प्राकृतिक सुंदरता, यहां के लोगों की कर्मठता और ऑफिसर्स के लगन को याद करेंगे।

 

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...