बिहार को विकसित करने के लिए युवाओं को करना होगा सक्षम, JDU महसचिव मनीष वर्मा ने…

पूर्णिया: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां लगातार स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच जाने लगे हैं। इसी कड़ी में जदयू की तरफ से राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा भी विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। मनीष वर्मा अपने तीन दिवसीय दौरा पर पूर्णिया पहुंचे जहां उन्होंने अमौर, धमदाहा, बायसी, बनमनखी, कसबा और पूर्णिया विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

अपने दौरे के पहले दिन मनीष वर्मा ने चार प्रखंड के नगर के ग्राम-काझा व प्रखंड-धमदाहा के रुपसपुर खगहा, पहाड़ टोला और मीरगंज में जन-संवाद कार्यक्रम और दूसरे दिन 4 स्थानों, ततमा टोला, धमदाहा प्रखंड में विशुनपुर पंचायत, बह्रमज्ञानी ग्राम में सुपौली पंचायत व भवानीपुर प्रखंड स्थित अग्रसेन भवन में सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जदयू का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं, समाज का सशक्तिकरण है।

यह भी पढ़ें – जहानाबाद में ‘मशाल 2024 खेल प्रतियोगिता संपन्न, करीब 7 हजार छात्रों ने लिया भाग…

पूर्णिया जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करते हुए मनीष वर्मा ने स्थानीय नेताओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पूर्व प्रत्याशियों से अलग-अलग बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने विधानसभा स्तर पर संगठन की स्थिति, मतदाता संपर्क और जनहित मुद्दों पर गहराई से चर्चा की। वे हर क्षेत्र की भौगोलिक और राजनीतिक विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए रणनीति तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

मनीष वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी केवल पोस्टर-बैनर से नहीं चलती, उसकी असली ताकत वो कार्यकर्ता हैं जो चुपचाप लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और समाज के लिए निरंतर समर्पित भाव से काम करते रहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब चुनाव नजदीक है, और हम सबको अभी से कमर कसनी होगी। हर बूथ तक हमारा नेटवर्क मज़बूत होना चाहिए।

LN Mishra 1 22Scope News

दूसरे दिन, उन्होंने भवानीपुर प्रखंड स्थित अग्रसेन भवन में व्यवसायिक एंव प्रबुद्धजनों के साथ संवाद के विशेष कार्यक्रम को भी संबोधित किया, जहाँ उन्होंने शिक्षा, रोजगार, तकनीक और समाज में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा, अगर बिहार को विकसित बनाना है, तो युवाओं को सक्षम और संगठित करना होगा। शिक्षा सिर्फ डिग्री तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी का समावेश जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीक और उद्यमिता के क्षेत्र में बिहार के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देकर प्रदेश के विकास की दिशा बदल सकती है।

यह भी पढ़ें – पहलगाम में जम्मू कश्मीर सरकार कैबिनेट की बैठक, खेले गोल्फ और…

कार्यक्रम में उपस्थित व्यवसायिक वर्ग और बुद्धिजीवियों ने भी सकारात्मक सुझाव दिए और जदयू की जनहितकारी नीतियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। अपने दौरे के दौरान वे जमीनी कार्यकर्ताओं के घर चाय और भोजन करने भी गए, उनसे सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव और सम्मान ही जदयू की सबसे बड़ी पूंजी है।  उन्होंने राज्य सरकार की हर घर नल का जल, सात निश्चय योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं तकनीकी प्रशिक्षण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अब हमारी ज़िम्मेदारी है कि इन योजनाओं की सफलता की कहानी हर घर तक पहुँचाई जाए।

अपने दौरे के अंतिम दिन 28 मई को मनीष वर्मा सर्किट हाउस, पूर्णिया में प्रेस वार्ता करेंगे, जहां वे संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं से मिले सुझाव और आगामी दिशा पर मीडिया से संवाद करेंगे। इस अवसर पर जदयू के पूर्व सासंद संतोष कुशवाहा, ज़िलाध्यक्ष प्रकाश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर मंडल, जिलाप्रभारी सुनिल कुमार, प्रदेश सचिव निलू सिंह, प्रखंड, अध्यक्ष मुकेश दिनकर, माधव कुमार, शंभु मंडल, मोहम्मद रजा, निर्मल राय, शिवशंकर बैठा, कृष्ण कुमार गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ नेता, स्थानीय पदाधिकारी, जिला एवं प्रखंड स्तरीय प्रतिनिधि, महिला, युवा व छात्र प्रकोस्ठ के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   BJP विधायक मिश्री लाल की कम नहीं हो रही मुश्किलें, कोर्ट ने बढाई सजा…

अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...